भिलाई/वार्ड – 23 के छाया पार्षद निखिल सोनी ने चर्चा के दौरान बताया कि घासीदास नगर वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है यहां पर बदबू में जीने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं और चहुंओर गंदगी का आलम छाया हुआ है।वार्ड पार्षद गहरी नींद में सोए हुए हैं यहां पर नालियां कई महीनो से सफाई न होने के कारण ऊपर तक भर चुकी है और कचरे से पट गई है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पिछले कई महीनो से नालियों की सफाई नहीं हुई है जिसके कारण मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है जो कि कभी भी किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। नालिया जगह-जगह से टूट चुकी है,पार्षद द्वारा संधारण न कराए जाने के कारण नाली पूरी तरह से मिट्टी, कचरे से पट गई है नाली में बदबूदार काला पानी जमा हो गया है जिससे सड़ांध बदबू आ रही हैं जिस हेतु लोगों का जीना – खाना मुश्किल हो गया है । यहां पर एक डबरा है जिसमें कचरे का ढेर लगा हुआ है बरसात में डबरा और नाली में पानी भर जाएगा तो निकासी की व्यवस्था भी नहीं है जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ेंगे और जानमाल को खतरा बना रहेगा जिसके कारण बरसात में गंदा पानी लोगों के घरों में घुसेगा। उक्त स्थान में पीने के पानी के लिए भी लोग तरस रहे हैं उनको पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है, इतनी तेज धूप और गर्मी में पानी भरने के कारण महिलाएं अक्सर बीमार हो रही है और छोटे-छोटे बच्चे भी दूसरे मोहल्ले से पानी लाने मजबूर हो रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ऐसे में अगर कोई अनहोनी घट जाती है तो वार्ड पार्षद और निगम प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
