महासमुंद/लभरा कला मे श्री राम कथा कार्यक्रम के समापन में अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ

महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लभरा कला मे तीन दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुआ । जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में श्री टोकरी श्री फल भेंट, चंदन,गुलाल लगाकर सामिति के अध्यक्ष हुलाश गिरिगोशमी ने भव्य स्वागत किया। तुषार साहू ने श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तुषार साहू ने बताया कि रामायण में भाई का प्रेम निस्वार्थ, त्यागपूर्ण और अटूट निष्ठा का प्रतीक है, जहाँ सत्ता या संपत्ति के बजाय भाई का सुख और सम्मान सर्वोच्च होता है। इसका मुख्य अर्थ लक्ष्मण की निस्वार्थ सेवा, भरत का सिंहासन त्याग और राम का भाइयों के प्रति असीम प्रेम है, जो भ्रातृत्व का सबसे बड़ा आदर्श प्रस्तुत करता है।
रामायण में भाई के प्रेम के प्रमुख उदाहरण, लक्ष्मण ने महल का सुख त्यागकर 14 वर्ष तक वन में राम की सेवा की, जिसे वे अपने प्राणों से बढ़कर मानते थे। भरत ने राम के वनवास जाने पर राजा बनने से इनकार कर दिया और उनके चरण पादुका (खड़ाऊँ) को सिंहासन पर रखकर तपस्वी की तरह जीवन जिया। राम ने भरत के प्रति कोई द्वेष नहीं रखा और उनके प्रेम का सम्मान किया। मंच संचालक राजू चंद्राकर ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *