रायपुर/भाजपा स्थापना दिवस पर एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शिरकत

रायपुर/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सिंह एवं सह-संयोजक संदीप अग्रवाल, पल्लवी पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और क्रियान्वयन में सोशल मीडिया प्रभारी संकल्प दुबे, हरीश साहू एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील नायडू तथा सह-प्रभारी अमित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से सेवा के इस प्रकल्प को पूर्ण किया गया। मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल और वरिष्ठ नेता अशोक बजाज सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एनजीओ प्रकोष्ठ के इस सेवाभावी कार्य की सराहना की। विकसित भारत और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में है और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल रहे हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ हम अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।” सेवा ही संगठन का संदेश
भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित इस नेत्र शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है। एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजकों और प्रभारियों ने बताया कि पार्टी की स्थापना के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जनहितकारी कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिविरार्थी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *