भिलाई/मानव उत्थान सेवा समिति (भिलाई-दुर्ग) द्वारा ‘श्री हंस योग आश्रम, मरोदा स्टेशन में माता श्री राजेश्वरी शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभाग की प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू ने शामिल होकर इस सेवा कार्य को गति प्रदान की गई। श्रीमती साहू ने कहा कि राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य है और इस भीषण गर्मी में यह प्रयास निस्वार्थ सेवा की मिसाल है।
