भिलाई/बच्चों को का पूरा टीकाकरण समय पर करवाए और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें – बदरुद्दीन कुरैशी

भिलाई/पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि 16 मार्च को पूरे भारत में राष्ट्र टीकाकरण दिवस मनाया जाता है । इस दिवस का उद्देश्य लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। टीकाकरण बच्चों को पोलियो, खसरा ,डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी जैसे खतरनाक बीमारियों से बचने का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है । सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को समय-समय पर आवश्यक टीके निशुल्क लगाए जाते हैं । इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह अपने बच्चों को का पूरा टीकाकरण समय पर करवाए और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें। टीकाकरण न केवल बच्चों के जीवन की सुरक्षा करता है बल्कि देश को भी बीमारियों से मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *