भिलाई/महाशिवरात्रि पर्व के पवित्र अवसर पर सांसद विजय बघेल ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोले बाबा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया

भिलाई/महाशिवरात्रि का पर्व हर जगह अत्यंत धूमधाम भक्तिपूर्ण भाव से मनाया जा रहा है.हिंदुओं के पवित्र पर्व के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोले बाबा की विधिवत पूजा अर्चना की.और शिव बाबा से आशीर्वाद लिया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान शिव की भक्ति,साधना और आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर है.भगवान भोले बाबा के आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र का कल्याण हो रहा है। सांसद विजय बघेल इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर और श्री महामाया मंदिर और ग्राम कौही में स्थित अत्यंत प्राचीन शिव मंदिर भी पहुंचे. उन्होंने यहां भगवान भोलेनाथ की विधि -विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर यहां मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तिमय वातावरण, हर-हर महादेव के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आ रहा था। सांसद श्री बघेल ने समिति के सदस्यों की भक्ति और सेवा भाव की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूजा- अर्चना के पश्चात उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नेहा बाबा वर्मा, विशाल बाघ, चतुर बाघ सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे। ग्राम कौही में प्राचीनतम भोले बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल के साथ कल्पना नारद साहू जिला पंचायत सभापति , सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक , पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर ,साहू समाज जिला अध्यक्ष कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू मंदिर अध्यक्ष उपाध्यक्ष ईश्वर यादव कोष अध्यक्ष हेम लाल साहू श्रीमती लीना सुरेश साहू सरपंच कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष यशवंत साहू सरपंच लेख राम साहू पूर्व विधायक निर्मल जैन मुकेश साहू माधव साहू राजेश साहू कामता प्रसाद साहू नोशन सिन्हा नारायण साहू धनु लाल साहू कमल नारायण साहू ओजेश शर्मा अभिषेक सेन संतोष साहू अरविंद साहू कितिनायक जनपद अध्यक्ष रेशमी भेद प्रकाश जनपंत भी शामिल हुए। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और भोलेनाथ की आराधना करते हैं. हजारों की संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *