भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी के द्वारा अपने साथियों सहित लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर छठ पर्व से एक दिन पूर्व भिलाई नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न तालाबों का दौरा कर छठ पूजा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पार्षद नोहर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मार्गदर्शक दिनेश मिश्रा, वार्ड पार्षद भोला साहू तथा राजकुमार जसवाल और नोहर भाई की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी तालाबों में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। छठी मईया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।

