दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत सांई मंगलम के पास, बोरसी दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. ऋषभ श्रीवास्तव की 02 नवम्बर 2024 को ग्राम लिमतरा तहसील सिमगा जिला बलौदबाजार में शिवनाथ नदी में पानी में डुबने के कारण मृत्यु हुई। इसी प्रकार भिलाई-3 अनुभाग अंतर्गत सेक्टर-11 वार्ड-34 खुर्सीपार निवासी स्व. युवराज दुर्गा की 15 जुलाई 2022 को आम्रपाली कालोनी के बगल के गड्ढे में बारिश का पानी भरा था जिसमें युवराज अपने साथियों के साथ खेलते- खेलते गड्ढे के पानी में गिर जाने से पानी में डुबने के कारण मृत्यु, वार्ड-10 कंडरका तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी स्व. चहक धीवर की 23 मार्च 2023 को ग्राम कंडरका अपने पड़ोसी के घर खेलने गई थी, जहां जहरीले सर्प द्वारा काट लेने से मृत्यु, ग्राम पथरिया तहसील बोरी जिला दुर्ग निवासी स्व. प्यारी की 21 मई 2025 को ग्राम पथरिया अपने घर में रात्रि 12 बजे लाईन बंद होने के कारण रोषनी करने के लिए चिमनी जलाकर चिमनी को कमरा में बने रेक के ऊपर गिर कर उसके कपड़े में आग लगने से जल गई थी, सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में उपचार के दौरान 22 मई 2025 को हुई मुत्यु, संतोषी मंदिर वार्ड-2 अहिवारा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी स्व. उमेश कुमार यादव की 01 जुलाई 2021 को ग्राम बेन्द्री जिला रायपुर में तेज आंधी तूफान एवं बारिश के कारण तालाब के पचरी के दीवाल गिरने से दबकर मृत्यु, ग्राम लिमतरा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी स्व. गिरधर वर्मा की 14 अप्रैल 2024 को ग्राम लिमतरा के डबरी तालाब के पानी में डुबने के कारण मृत्यु और शिक्षित नगर रिलायंस टावर चरोदा वार्ड नंबर 20 तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी स्व. जुनैद शेख की 02 जून 2025 मरोड डेम नेवई में नहाने के दौरान पानी में डुबने के कारण मृत्यु हुई है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप स्व. ऋषभ श्रीवास्तव के पिता एवं माता को राजेश कुमार श्रीवास्तव एव श्वेता श्रीवास्तव को, स्व. युवराज दुर्गा के पिता एवं माता परसु राम दुर्गा एवं पिरोबती दुर्गा को, चहक धीवर की पिता एवं माता कुलेश्वर धीवर एवं कल्याणी धीवर को, स्व. प्यारी उर्फ रामप्यारी की पति, पुत्र एवं पुत्रियां अर्जुन निषाद, घनश्याम निषाद एवं महेश्वरी, राजकुमारी, ममता, नीलम निषाद को, स्व. उमेश कुमार यादव के माता श्रीमती बोधनी यादव, स्व. गिरधर वर्मा के पत्नी, पुत्र एवं पुत्री श्रीमती ममता वर्मा, चितेश वर्मा एवं प्राची वर्मा को और स्व. जुनैद शेख के माता श्रीमती रेशमा बानो क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
