दुर्ग/कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ देश बचाओ” महारैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री अय्यूब खान अपने साथियों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और मताधिकार पर गंभीर संकट है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को केंद्र सरकार द्वारा कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाती और लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी और देशभर की समस्त विपक्षी पार्टियां आंदोलनरत रहेंगी। वोट की चोरी देश के संविधान पर हमला है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगा। दुर्ग भिलाई से अय्यूब खान अपने साथियों के साथ शामिल जिसमें प्रमुख रूप जसवंत गायकवाड महासचिव जिला कांग्रेस दुर्ग, अभिषेक जांगड़े सचिव जिला कांग्रेस,कांग्रेस नेता सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, कांग्रेस नेता राकेश दुबे, अभिषेक शर्मा अध्यक्ष इंटक कांग्रेस दुर्ग, करतार सिंह, आदि शामिल हुये।
