भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यालयीन कार्यों के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत निगम के विभिन्न विभागों में पदस्थ 35 कर्मचारियों के विभागीय कार्यों में परिवर्तन किया गया है। कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यों के बेहतर निष्पादन तथा विभागीय दायित्वों के सुव्यवस्थित संचालन की दृष्टि से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। संबंधित कर्मचारियों को नवीन विभागीय दायित्वों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
