भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू को शांति नगर में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 50वें वर्ष के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय का उत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि
विजयादशमी हमें सदैव यह संदेश देती है कि सत्य, धर्म और न्याय का मार्ग चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, अंततः विजय उसी की होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की विजय हो। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह अन्य गणमान्यजन व बड़ी संख्या में नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
