भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी को दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर कांटेक्टर कॉलोनी, भिलाई में आयोजित भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में माता रानी की कृपा से शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएँ-बहनें एवं साथीगण उपस्थित रहे।
