भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने चर्चा के दौरान बताया कि भिलाई सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर सभागार में सेवा संकल्प अभियान एवं नमो सेवा गाथा के अंतर्गत आयोजित लाइट एंड साउंड शो में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा, राष्ट्र के विकास के लिए उनके समर्पण तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहित में किए जा रहे कार्यों का बेहद सुंदर, प्रभावशाली और जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकास के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर भिलाई जिले के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती विधायक रिकेश सेन, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन व जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओ, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
