दुर्ग/शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया। आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।
पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।”””मुख्य बिंदु”””: 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।””””””संक्षिप्त विवरण”””””:
22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया।”””घटना स्थल”””: गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।”””””आरोपी का नाम”””””:
एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।”””””जप्त सामग्री””””””:
01 धारदार हथियार। नगदी रकम 300 रुपये।
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
