भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी आज कोहका चांदनी चौक में दही हांडी के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्री सोनी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको शुभकामनाएं दी और सबके सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजनकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में श्री सोनी का शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।
