भिलाई/आज स्वामी आत्मानंद माध्यमिक इंग्लिश स्कूल, सेक्टर-6 में शिक्षक दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक द्विवेदी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रजनीकांत पांडे, शाला विकास समिति के समस्त सम्माननीय सदस्य, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के प्यारे विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय की सम्माननीय शिक्षिकाओं एवं शिक्षकगणों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। गुरुजनों का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की सुंदर परंपरा है।
शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थी के जीवन का मार्गदर्शक और भविष्य का निर्माता होता है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास, मेहनत और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। विद्यार्थी की सफलता के पीछे माता-पिता के साथ-साथ गुरु के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज के विद्यार्थी ही कल देश और समाज का भविष्य बनेंगे, इसलिए उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय का वातावरण गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को हृदय से नमन करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
“गुरु ज्ञान का सागर हैं,
गुरु संस्कारों की पहचान हैं।
गुरु के आशीर्वाद से ही,
विद्यार्थी अपने सपनों की उड़ान भरता है।” गुरुजनों को शत-शत नमन। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
