भिलाई/भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ, जवाहर नगर भिलाई द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। संघ की ओर से सांसद विजय बघेल का गजमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि यदुवंशी कल्याण संघ पिछले 18 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन करता आ रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो समाज की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। सांसद बघेल ने कहा कि भिलाई मिनी भारत है, जहां अलग-अलग समाज अपने-अपने तीज-त्योहार उत्साह से मनाते हैं, लेकिन हमारी भारत माता एक है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का अच्छा संदेश देते हैं।
उन्होंने यादव समाज से अपने पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि जगन्नाथ पहलवान जी जैसे पुराने साथियों और भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा जी से उनका वर्षों से आत्मीय संबंध रहा है। यादव समाज ने उन्हें हमेशा असीम प्यार और सम्मान दिया है।
कार्यक्रम में जगन्नाथ पहलवान, प्रभुनाथ बैठा, आरएन. यादव, बीपी. सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
