भिलाई/जिला कार्यालय, भिलाई में भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पवित्र रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुझे प्रमुख रूप से सम्मिलित होकर भगवान शिव का पूजन एवं रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला भिलाई के प्रभारी राम भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित जिले के पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की बहनें, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। भगवान महादेव की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
