उतई/नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी उतई ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन जल्द से जल्द निवारण करने के लिए किया गया आग्रह। नगर के विभिन्न वार्डों जैसे मिनीमाता चौक, पुलिस लाइन ,नगर के सभी 15 वार्डो में सड़क बत्ती विगत 2-3 माह से बंद है जिसके कारण सभी ओर अंधेरा छाया हुआ सामने त्योहारों का मौसम है मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि पहले सीएमओ के पास अधिकार था की लाइट लेकर लगा ले अब वर्तमान शासन ने यह सुविधा बंद कर दी है पार्षद या अध्यक्ष निधि से ही लाइट लगाया जा सकता है इसलिए पिछले 2-3 महीने से बहुत से खमबो में लाइट नहीं है आग्रह किया गया जल्द से उसका निवारण किया जाए। नगर के प्रमुख मार्ग में अनेक गड्ढे हो गए हैं जिसे जल्द से जल्द संमतलीकरण करने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही बरसात के मौसम की वजह से नालियों में अनेक कीटाणु हो गए हैं जिसमें दवाई डालकर एवं फॉग मशीन से धुआं छोड़कर मच्छरों को मारने का उपाय किया जाए इस हेतु आग्रह किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेद्र हिरवानी जिला सचिव बहादुर नेताम नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी तोशन साहू मंडल उपाध्यक्ष भावेश साहू युवा साथी टीकम डोनड़े धनंजय नेताम अन्य साथी उपस्थित थे।
