राजनांदगांव/अवैध शराब परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही,अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार। प्रज्ञागिरी जाने वाले तिराहा, हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 30 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹3,000/- एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-08-BG-4527 कीमत ₹50,000/- सहित कुल ₹53,000/- का सामान जप्त किया गया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराब कोचियों एवं तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।””गिरफ्तार आरोपी””:श्रवण कुम्भकार, पिता राधेलाल कुम्भकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हार पारा, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छग)।
सलीमुद्दीन, पिता बशीरुद्दीन, उम्र 57 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छग)।
