भिलाई/भिलाई के कला मंदिर, सेक्टर-6 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम भिलाई के नाम” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम साजिद भाई एवं आरिफ भाई के द्वारा आयोजित किया गया, जो भिलाई की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण रहा। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, कलाकार, संगीत प्रेमी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रस्तुत मधुर गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
मैं इस सफल आयोजन के लिए साजिद भाई एवं आरिफ भाई को हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता का संदेश देते हैं। संगीत वह माध्यम है जो लोगों को जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठाकर एक सूत्र में जोड़ता सभी आयोजकों, कलाकारों एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
