भिलाई/धमतरी/भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के ओबीसी मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी प्रथम परिचयात्मक एवं परीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए। श्री सोनी ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा ओबीसी समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस,ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग के सह प्रभारी नरोत्तम साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल,धीरेंद्र साहू,भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम लक्ष्मण, जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ओबीसी समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
