भिलाई/शिव सेना यूबीटी ने स्टेट हाईवे नंदनी रोड़ करूणा हॉस्पिटल के सामने वार्ड 34,33 शर्मा कालोनी सड़क पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण सामाग्री के कारण सड़क संकरी हो जाने से लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हाईवा ट्रक से रेती खाली करते समय सामग्री सड़क के उपर डिवाइडर के दोनों ओर अस्पताल और चर्च के आस- पास बिखरा पड़ा रहता है नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं भारी गर्मी जून महीने में पीने का पानी मेन पाईप जेसीबी मशीन से टूटने से चार दिन तक लाखों लीटर पानी शर्मा कालोनी में बहता रहा मोहल्लेवासियों के द्रारा निगम में शिकायत किए तब जाकर दो से तीन दिन लगे पाईप लाईन सुधारने में और नगर निगम अधिकारी खानापूर्ति कर चले दिए जिस जगह पर मटेरियल का सामान रखा हुआ है उसी जगह लोगों को आने जाने सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के बीच जगह छोड़ा गया है राहगीरों स्कूली बच्चों बुजुर्ग रोड़ पार करते समय हाईवा ट्रक जेसीबी मशीन टर्निग मोड़ पर खड़ी रहती है जिससे सामने से आती स्पीड़ वाहन दिखलाई नहीं देते हैं जेसीबी मशीन से निर्माण सामाग्री हाईवा ट्रक में लोडिंग करते समय नंदनी रोड़ में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है वाहनों की लम्बी लाईन लगी रहती है वाहन चालक जल्दी बाजी के चक्कर में राँग साइड से चलकर दूसरे साईड जाम लगा देते हैं इस जाम में फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस,स्कूल बस,सवारी ऑटो रिक्शा,सवारी बसें,गंभीर मरीज,पैदल चलने वाले राहगीरों को रास्ता नहीं मिलता नन्दिनी रोड़ पर निर्माण सामग्री फैले रहने से स्कूल के बच्चे राहगीर मोटर सायकल से कईयों बार स्लिप होकर गिर जाते हैं बरसात के सीजन में रेती शर्मा कालोनी की सड़क पर बहता रहता है नंदनी रोड़ में निर्माण सामाग्री जेसीबी मशीन से लोडिंग करते समय कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किया जाता जिससे जेसीबी मशीन से हाईवा लोडिंग करते समय नंदनी रोड़ से आती स्कूल की बसें सवारी ऑटो रिक्शा सवारी बसें मशीन को देखते ही वाहन चालक हड़बड़ाकर ब्रेक लगा देते हैं और अनियंत्रित हो जाते हैं इस सड़क मार्ग से समाज सेवी, ट्रांसपोर्टस, व्यापारी, जनप्रतिनिधियों,कामकाजी महिलाएं बीमार मरीज इसी संकरी सड़क से आवागमन करते हैं निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटना का जोखिम बढ़ता जा रहा कुछ दिन पूर्व ही करूणा हॉस्पिटल के पास स्कूल की मिनी बस से 4 वर्ष का बच्चा गिर कर चोटिल हो गया शहर की स्वच्छता जन सुविधा नगर पालिका निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है महोदय इस विकराल जन समस्या का निराकरण जनहित में शीघ्र करें ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,रमेश सिंह संदीप हटवार जसवंत सिंह आदि हैं।
