भिलाई/आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होते ही प्रधान पाठक बाल मुकुंद मढ़रिया ने राष्ट्रहित और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। श्री मढ़रिया ने आज सोमवार, 29 जून 2026 को अपने शासकीय दायित्वों से मुक्त होने के तुरंत बाद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के निवास कार्यालय पहुंचकर उनके सानिध्य में भाजपा का दामन थामा। सांसद विजय बघेल ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर श्री मढ़रिया ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान उन्होंने हमेशा समाज की प्रगति के लिए काम किया है, लेकिन अब सेवानिवृत्ति के बाद वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, देश के विकास और सांसद विजय बघेल की सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।सांसद विजय बघेल ने श्री मढ़रिया के पार्टी में प्रवेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक और प्रधान पाठक के रूप में समाज को सही दिशा देने वाले प्रबुद्ध नागरिक का भाजपा में आना गौरव की बात है। और साथ ही रामचरित मानस कीवक्ताकरते है उनके लंबे प्रशासनिक और शैक्षणिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भाजपा संगठन और क्षेत्र की जनता को मिलेगा। शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, और जब ऐसे अनुभवी लोग सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो समाज सेवा के संकल्प को और अधिक बल मिलता है। इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्री मढ़रिया के शुभचिंतक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
