भिलाई/भाजपा के वरिष्ठ नेता गोकुलेश तिवारी ने कहा कि बिजली बढ़ोतरी का निर्णय गलत है निर्णय वापस लिया जाए,बिजली दर बढ़ने से प्रदेश में जिलों में जनता के प्रति आक्रोश जागृत हो रहा है,बढ़ रहा है इससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े समझ में आया वैश्विक बीमारी थी किंतु बिजली बिल बढ़ाना अनुचित है, डीजल और पेट्रोल के बढ़ोतरी को गैस की बढ़ोतरी को जनता पचा नहीं पा रही है किंतु वैश्विक स्थिति को समझाते हुए अगर जनता को कंट्रोल किया जाता है तो फिर बिजली बिल की बढ़ोतरी को क्या जवाब दिया जाएगा ? मेरा निवेदन है यह निर्णय गलत है इसे वापस लिया जाए,दूसरा निवेदन है कि प्रदेश में अपराध की संख्या बढ़ गई है जनता चिंतित है लॉ एंड ऑर्डर कमजोर है पुलिस चौक चौराहा पर डेरा डालकर केवल वसूली कर रही है हेलमेट के नाम पर कागज के नाम पर केवल वसूली चल रही है जिससे जनता में भारी आक्रोश पैदा हो गया है पार्टी एवं शासन प्रशासन के खिलाफ जनता बोल रही है शासन प्रशासन एवं पार्टी से अनुरोध करूंगा इस पर तत्काल निर्णय ले विचार करें।
