भिलाई/विगत दिनों महादेव सट्टा सिंडिकेट को लेकर शहर में जमकर चर्चा का बाजार गरम रहा हैं और तरह – तरह की चर्चाएं चलती रही जिसको लेकर हमने प्रमुखता के साथ समाचार भी प्रकाशित किया। ज्ञात हो कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद से लगातार कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता फरार चल रहे हैं जो कि अनेक संदेहों को जन्म दे रहा हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार राजेश गुप्ता को जैसे ही अपने पुत्र निशांत गुप्ता की गिरफ्तारी की खबर लगी वो तुरंत ही घर से रफूचक्कर हो गया लेकिन यहां पर सवाल यह उठता है कि उसे निशांत गुप्ता के गिरफ्तारी की खबर कैसे लगी और किसने दी ? जब पुलिस प्रशासन किसी की गिरफ्तारी को लेकर रेड मारती हैं तो लोकेशन इत्यादि ट्रेस किए जाते हैं फिर इस मामले में पुलिस कैसे चूक गई ? पुलिसिया कार्यप्रणाली पर अनेक सवाल उठ रहे हैं जिसको लेकर शहर के सभी लोग अपना – अपना मत व्यक्त कर रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। पुलिस समाज की रक्षक होती हैं,आमजनता का उन पर विश्वास आज भी कायम है लेकिन जब इस तरह की बड़ी चूक होगी तो विश्वशनीयता पर प्रश्न उठना लाजिमी है। शहर में चर्चा यह भी चल रही हैं कि इस नेता की फरारी अंदरूनी साठगांठ की परिणति है जो कि बहुत से संदेहों को उत्पन्न कर रहा हैं।
