महासमुंद/करुणा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे निषादराज: अशवंत तुषार साहू

महासमुन्द/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नदीचौक मे निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा जयंती शोभायात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ। एक भक्तिपूर्ण और सामाजिक अनुभव है, जहाँ भक्त भगवान राम के प्रिय मित्र गुहा निषाद के आदर्शों को याद करते हैं, शोभायात्रा में झाँकियाँ, बैंड और जयकारे होते हैं, और यह समाज को संगठित करने, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का एक माध्यम है, आगे कहा कि निषादराज महाराज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी। हम एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करें। उन्होंने निषाद समाज के लोगों से अपील की कि वह बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। ऋंगवेरपुर के राजा गुहा थे। इनके पिता का नाम हिरण्यधनु और माता का नाम सुलेखा था। जो निषाद समाज के थे। उन्होंने त्रेतायुग में वनवास काल में भगवान राम, सीता तथा लक्ष्मण को गंगा पार कराई। महाराज गुहा का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी को हुआ था। इसीलिए इस तिथि पर महाराज गुहा की शोभायात्रा निकाली जाती है। महाराज गुहा के चित्र की आरती उतारी गई और मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। शोभायात्रा में निषादराज गुहा, रामचंद्र जी, महाकाल शिव जी की बारात की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *