छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी शिवम् केसरवानी को कौशाम्बी (यूपी) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 6 जून को रायपुर के गंज थाने की 5 सदस्यीय पुलिस टीम एनडीपीएस (NDPS Act) के आरोपियों को पकड़ने कौशाम्बी गई थी, जहां आरोपी और उसके करीब 50 साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव और हमला कर दिया था, जिसमें एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ₹15,000 के इनामी मुख्य आरोपी समेत अब तक 6 लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।