रायपुर/2013 बैच के छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के अधिकारी थे अपने सेवा काल से पूर्व यूपीएससी में भी शामिल हुए थे मात्र 1 अंक से पिछड़ गए थे नहीं तो डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी होते छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे (Akash Rao Girpunje) को उनकी उत्कृष्ट बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित पुलिस वीरता पदक (Police Medal for Gallantry) सहित कई गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry Awards/वीरता पुरस्कार) प्राप्त थे। बस्तर संभाग राजनांदगांव दुर्ग एस डी ओ पी पाटन, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद रहे फिर से नक्सल अभियान में सुकमा कोंटा के ASP का चार्ज में रहते हुए नक्सलियों की हिंसा का खबर पाते ही एस एस पी सुकमा के निर्देशों का पालन करते हुए कोंटा टी आई और एक डी एस पी के साथ सर्चिंग अभियान में निकल गए पक्के रास्ता खत्म होने पर कच्चे रास्ते के लिए पैदल ही निकल पड़े उनकी टीम में एक गनर और ड्राईवर मिलाकर पांच लोग थे ASP आकाश राव गिरपुंजे अपने आदत के अनुसार स्वयं आगे चल रहे थे सभी को सतर्क रहने के लिए आगाह करते हुए आगे बढ़ रहे थे जैसे ही वे अपनी टीम के साथ जेसीबी के पास पहुंचने वाले थे वैसे ही नक्सलियों ने कमांड बम ब्लास्ट कर दिया उसके बाद फायरिंग करने लगे ASP आकाश राव गिरपुंजे समझ गए हमला हो गया है उन्होंने भी कई राउंड फायर किया किंतु आई ई डी ब्लास्ट इतना भयंकर था कि उनके एक पैर घुटने तक आधा खराब हो गया था और दूसरा पैर भी नीचे से एड़ी तक डेमेज हो गया था खून लगातार बह रहा था इस बीच नक्सली घटना को अंजाम देकर भाग निकले उनका मकसद पूरा हो गया था साथ ही टीम के अन्य सदस्य टी आई ग्वाल भी घायल हो गए थे और डीएसपी चंद्राकर भी गंभारी रूप से घायल थे गनर और ड्राईवर ने हिम्मत करके तीनों को कोंटा शासकीय अस्पताल पहुंचाया किंतु रक्त अधिक मात्रा में बह गया था फिर ASP आकाश राव गिरपुंजे समझ गए अब उनका बचना मुश्किल है फिर अपने गनर का फोन लिए और अपनी पत्नी से हाल चाल पूछे और कहा इंश्योरेंस के लिए साहू से बोल देना मिल जाएगा पत्नी को बिलकुल अहसास नहीं होने दिए अपनी पीड़ा फिर कुछ देर बाद गनर को फोन दे दिया परिवार में पिता को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे तुरंत सुकमा कोंटा के लिए जाने निकल पड़े किंतु बस्तर पुलिस ने उन्हें बताया कि आकाश राव शहीद हुए है और पुलिस विभाग एयर लिफ्ट कर तीनों को रायपुर भेज रहा है फिर जैसे परिवार पर पहाड़ ही टूट पड़ा अपने बच्चे से जन्म दिन में आने का वादा पूरा नहीं कर पाए थे ASP आकाश राव गिरपुंजे किंतु देश का फर्ज निभाते निभाते शहीद हो गए थे 9 जून 2026 को उनकी पहली पुण्यतिथि का कार्यक्रम रायपुर उनके गृह निवास लाखे नगर चौक पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
