जगदलपुर/मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप का सातवां वार्षिक उत्सव संपन्न

जगदलपुर/“मेरी आवाज मेरी पहचान” म्यूजिकल ग्रुप का सातवां वार्षिक उत्सव सोमवार को जगदलपुर के रोटरी हाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वन विकास निगम अध्यक्ष श्री निवास राव मद्दी एवं नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन रहे।इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम संगीत, उत्साह और सामुदायिक भावना से भरी एक यादगार शाम बन गया। उत्सव का उद्देश्य स्थानीय युवा कलाकारों को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुई। सरस्वती वंदना का गायन आभा सामदेकर ने किया, इसके पश्चात आशा सोनी ने भजन प्रस्तुत किया। ग्रुप का शीर्षक गीत आरपी पॉल एवं आभा सामदेकर ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में नए, पुराने एवं शास्त्रीय रागों पर आधारित गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने देर रात तक खूब सराहा। इस अवसर पर जनवरी माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। जन्मदिन मनाने वालों में नरेश संकट, राजीव नारंग एवं कमल झज्ज शामिल रहे। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बस्तर पर आधारित फिल्म “माटी” के कहानीकार संपत झा, निर्माता अविनाश प्रसाद, संगीत क्षेत्र से अनामिका झा, वरिष्ठ उद्घोषक एमए रहीम एवं अफजल अली को सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग हेतु सवेरा ग्रुप के जितेंद्र अहलूवालिया एवं कमलेश पांडे का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संगीता सिंह, भास्कर पांडे, बिट्टू, जीवीएस राव, अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, दीपलता उइके, एमबी मंजूषा, आशा सोनी, एलपी सोनी, नरेश संकट, डॉ. ज्योति लागू, संग्राम सिंह राणा, आरपी पॉल एवं रूपाली पॉल,दीप्ति पांडे, शकुंतला कश्यप एवं सुरेश गुप्ता शामिल रहे। ग्रुप की सदस्य मंजू पॉल एवं ममता सिंह राणा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्षीय उद्बोधन में आरपी पॉल ने कहा कि ग्रुप का उद्देश्य केवल गायन नहीं, बल्कि सीखना, सिखाना और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारना है।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अभय सामदेकर एवं कमल झज्ज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *