भिलाई/स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने कल्याण कॉलेज भिलाई ,साइंस कॉलेज दुर्ग तथा विवेकानंद चौक दुर्ग में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर विजय बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने तेजस्वी विचारों, अदम्य राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से भारत को विश्व मंच पर गौरव दिलाया। उनका यह संदेश कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक मंत्र है। हम सभी का दायित्व है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और दर्शन सदैव राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पार्टी के कार्यकर्ता तथा जनमानस की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
