भिलाई/मनसा शिक्षा महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय एथलेटिक्स जंपिंग इवेंट वर्कशॉप (लंबी कूद, ऊंची कूद एवं ट्रिपल जंप) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन अनिरुद्ध सोना (N.I.S.) कोच, SAIL Athletics Academy रहे। उन्होंने बीपीएड के विद्यार्थियों को जंपिंग इवेंट की तकनीकी बारीकियाँ, स्किल इम्प्रूवमेंट ड्रिल्स तथा प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। वर्कशॉप में शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के खेल कौशल विकास में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
