दुर्ग/विधायक ललित चंद्राकर पीएमश्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में हुए शामिल

दुर्ग/विधायक ललित चंद्राकर ने पीएमश्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला, आदर्श नगर, उतई में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा- अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, महामंत्री चंदु देवांगन, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद सभापति सोनू राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, श्रीमती दानेश्वरी देशमुख, पार्षदगण संगीत रजक, खुबीराम साहू, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती अनिता नीलम गढ़े, श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू,रुपेश पारख, गिरीश शर्मा, प्रधान पाठक लाला राम साहू, सुब्बा नायडू,सावंत राम साहू, विधायक प्रतिनिधि डीकेश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *