रायपुर/किसानों को धान का भुगतान शीघ्र करें – देवेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय गण वार्ता पार्टी,मुख्यमंत्री साय के नाम पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर/आज भारतीय गण वार्ता (भगवा)पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम किसानों की धान खरीदी के भुगतान को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस वर्ष 29-1-2026 से लेकर 6-2-2026 के बीच शासन द्वारा सोसाइटी के माध्यम से जो धान खरीदे गए हैं,उनका भुगतान अभी तक किसानों को नहीं हो पाया है। छोटे-बड़े सभी किसान काफी परेशान है।आर्थिक तंगी की वजह से शादी- ब्याह जैसे मांगलिक कार्य भी रुक रहे हैं,वहीं दूसरी और रबी फसल की तैयारी करने में भी परेशानी हो रही है। परिणामस्वरुप किसानों को साहूकारों से महँगी ब्याज पर राशि लेकर कार्य करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि गत वर्ष धान खरीदी के अंतिम दिनों में मनमाना ढंग से लगभग एक माह पश्चात् शासन द्वारा भुगतान हुआ था जिससे आर्थिक तंगी के कारण किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी थी। किसानों द्वारा सोसाइटी के अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी से भुगतान के बारे में पूछे जाने पर सही जवाब देने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।उनके द्वारा कहा जा रहा है, कि शासन से भुगतान आएगा तो आप लोगों को भी भुगतान मिल जाएगा। वस्तु-स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपसे निवेदन है कि शीघ्र किसानों की धान खरीदी का भुगतान करवाने की कृपा करें इसके साथ ही साथ किसानों को दी जाने वाली बोनस राशि का भुगतान भी तुरंत जारी करें।
इस दौरान भारतीय गण वार्ता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा
प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नन्द शुक्ला हीरेंद्र कुमार साहू, प्रदेश सचिव वरुणेश्वर पांडे,
प्रदेश उपाध्यक्ष,जितेंद्र शर्मा
मनोज गुप्ता शहर अध्यक्ष
भारतीय गण वार्ता पार्टी रायपुर, विकल्प नंदा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *