भिलाई/भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नासिर भाई ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की हार्दिक बधाई दी और कहा कि दुनिया कहती है कि जिसका उदय होता है, उसका अस्त होना तय है लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि जिसका अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है।