दुर्ग/अवैध जुआ के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का जिलेभर में व्यापक अभियान,04 दिनों में 89 प्रकरण दर्ज, 289 जुआरी गिरफ्तार, ₹2,70,310 नगद एवं 89 ताश की गड्डियां जप्त। 06.11.2026 से 09.11.2026 तक जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध जुआ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कुल 89 पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने में संलिप्त कुल 289 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल ₹2,70,310 नगद एवं 52 पत्तों वाली 89 ताश की गड्डियां जप्त की गईं। नेवई, वैशाली नगर, सुपेला, स्मृतिनगर, दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, पुरानी भिलाई, जामुल, कुम्हारी, छावनी, पाटन, धमधा, खुर्सीपार, बोरी, नंदिनी नगर, उतई, जामगांव, अमलेश्वर एवं रानीतराई सहित जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।”””मुख्य बिंदु”””: दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 06.11.2026 से 09.11.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 89 जुआ प्रकरणों में 289 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹2,70,310 नगद एवं 89 ताश की गड्डियां जप्त की गईं।
“””””””संक्षिप्त विवरण”””””””: दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 06.11.2026 से 09.11.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचनाएं प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 89 अलग-अलग जुआ प्रकरण दर्ज कर 289 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,70,310 नगद एवं 52 पत्तों वाली कुल 89 ताश की गड्डियां जप्त की गईं। जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में समन्वित रूप से की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीमों द्वारा सूचना संकलन, संबंधित स्थानों की निगरानी एवं त्वरित दबिश देकर जुआ गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।
“”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””””: प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर समूह बनाकर एकत्रित होते हुए ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त नगदी एवं ताश की गड्डियां जप्त की गईं।
“”””घटना स्थल””””: जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पृथक-पृथक सार्वजनिक एवं अन्य स्थान।
“””””आरोपी का नाम”””””:जुआ प्रकरणों में उपलब्ध विवरण के अनुसार 85 प्रमुख आरोपियों/समूहों के नाम निम्नानुसार हैं। प्रत्येक प्रकरण में इनके साथ अन्य व्यक्ति भी संलिप्त पाए गए हैं। हेमराज कन्देला एवं अन्य – नेवई। हरवन कुमार कोसरिया एवं अन्य – नेवई। राकेश साहू एवं अन्य – नेवई। गोलू निर्मलकर एवं अन्य – नेवई।
जितेन्द्र नायर एवं अन्य – नेवई। पंकज कुमार चन्द्राकर एवं अन्य – नेवई। नरेन्द्र साव एवं अन्य – वैशाली नगर।
शेख रोशन एवं अन्य – वैशाली नगर। दिनेश साव एवं अन्य – वैशाली नगर। बबलू सोनवानी एवं अन्य – वैशाली नगर। दीपक नवारे एवं अन्य – वैशाली नगर। भरतलाल साहू एवं अन्य – वैशाली नगर। मेहबूब खान एवं अन्य – वैशाली नगर। अंकित निवारे एवं अन्य – सुपेला।
प्रमोद साय एवं अन्य – सुपेला। अनिल वानखेड़े एवं अन्य – सुपेला। कुमार दास वैष्णव एवं अन्य – सुपेला।
तोरण साहू एवं अन्य – सुपेला। खिलेश्वर साहू एवं अन्य – स्मृतिनगर। कृष्णा जंघेल एवं अन्य – स्मृतिनगर।
सूरज सोनी एवं अन्य – दुर्ग।
पप्पू देवांगन एवं अन्य – मोहन नगर। अकबर एवं अन्य – मोहन नगर। चन्द्रशेखर राजपूत एवं अन्य – मोहन नगर। खेलन चन्द्राकर एवं अन्य – मोहन नगर। राहुल माण्डले एवं अन्य – नगपुरा।
दुर्गेश देशलहरे एवं अन्य – जेवरा सिरसा। नंद कुमार मारकण्डे एवं अन्य – जेवरा सिरसा। देवी देशमुख एवं अन्य – अंजोरा। मेघूराम चक्रधारी एवं अन्य – अंजोरा।
राजा ढीमर एवं अन्य – पुलगांव। मनीष सेन एवं अन्य – पुलगांव। रवि कुमार यादव एवं अन्य – पद्मनाभपुर।
कुशल सोनी एवं अन्य – पद्मनाभपुर। प्रकाश जांगड़े एवं अन्य – पद्मनाभपुर।
मंगल दास कोठारी एवं अन्य – पद्मनाभपुर। राधेश्याम बढानी एवं अन्य – पद्मनाभपुर। सुमित साहू एवं अन्य – पुरानी भिलाई।
मोहम्मद आरिफ एवं अन्य – पुरानी भिलाई। इसाख अली एवं अन्य – पुरानी भिलाई।
उत्तम वर्मा एवं अन्य – पुरानी भिलाई। अविनाश कुमार एवं अन्य – पुरानी भिलाई।असरफ एवं अन्य – पुरानी भिलाई। गणेश बाग एवं अन्य – पुरानी भिलाई। रूद्र प्रताप साहू एवं अन्य – पुरानी भिलाई। गिरीश शंकर एवं अन्य – पुरानी भिलाई।
अशोक राजपूत एवं अन्य – जामुल। मिथलेश वर्मा एवं अन्य – जामुल। मनोज शर्मा एवं अन्य – जामुल। राजू सोनकुंवर एवं अन्य – छावनी।
सोनू निषाद एवं अन्य – छावनी। नागेश साहू एवं अन्य – कुम्हारी। वेदराम चक्रधारी एवं अन्य – कुम्हारी। दिनेश पुरी गोस्वामी एवं अन्य – पाटन। विकास यदुवंशी एवं अन्य – पाटन। दिव्यांश भट्ट एवं अन्य – पाटन। संजय साहू एवं अन्य – पाटन।
नंदलाल ठाकुर एवं अन्य – पाटन। टीकम ढीवर एवं अन्य – पाटन। कुलेश्वर देवांगन एवं अन्य – पाटन। धन्नूलाल साहू एवं अन्य – बोरी। जितेन्द्र पटेल एवं अन्य – धमधा।
राहुल मारकण्डे एवं अन्य – धमधा। लक्की लहरे एवं अन्य – धमधा। ईतवारी यादव एवं अन्य – धमधा। तामेश्वर ढीमर एवं अन्य – धमधा। सुभाष यादव एवं अन्य – धमधा।
राजू कुमार साहू एवं अन्य – खुर्सीपार। सुनील कुमार एवं अन्य – खुर्सीपार। लाकेश देवांगन एवं अन्य – खुर्सीपार।
राहुल शर्मा एवं अन्य – खुर्सीपार। बसंत निर्मलकर एवं अन्य – नंदिनी नगर।
सोहनलाल देवांगन एवं अन्य – नंदिनी नगर। खिलेश सतनामी एवं अन्य – नंदिनी नगर। शंकर धीवर एवं अन्य – नंदिनी नगर। अतुल सिंह राजपूत एवं अन्य – उतई।
शुभम साहू एवं अन्य – जामगांव। रेखराम ठाकुर एवं अन्य – जामगांव। रोशन चन्द्राकर एवं अन्य – जामगांव। भोलाराम सोनकर एवं अन्य – अमलेश्वर।
दीपक निषाद एवं अन्य – अमलेश्वर। लुकेश यादव एवं अन्य – अमलेश्वर। तरुण बंजारे एवं अन्य – अमलेश्वर।
परमेश्वर एवं अन्य – अमलेश्वर। देवेन्द्र देवांगन एवं अन्य – रानीतराई।””””जप्त सामग्री”””: कुल नगद राशि ₹2,70,310/-। 52 पत्तों वाली ताश की कुल 89 गड्डियां।”””सराहनीय कार्य”””:
उक्त अभियान में जिले के संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना संकलन, संदिग्ध स्थानों की निगरानी एवं समन्वित दबिश देकर कार्रवाई की गई। अभियान में संबंधित थाना एवं चौकी के विवेचकों तथा पुलिस कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।””””””दुर्ग पुलिस की अपील””””””:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध जुआ खेलने अथवा खिलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अवैध जुआ सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा देता है। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

