दुर्ग/सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियार बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना सुपेला क्षेत्र के राधिका नगर स्लाटर हाउस के पास एवं जी.ई. रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों घटनाओं की सूचना पर सुपेला पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अलग-अलग कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। प्रकरण क्रमांक 1720/2026 में आरोपी सलमान खान के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। प्रकरण क्रमांक 1721/2026 में आरोपी लक्की सिंह के कब्जे से लोहे का बड़ा धारदार हथियार बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मुख्य बिंदु”””:
10.11.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की दो अलग-अलग सूचनाएं प्राप्त हुईं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए।””””संक्षिप्त विवरण”””” 10.11.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राधिका नगर स्लाटर हाउस के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर हथियार लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बुद्ध प्रतिमा के पास, सुपेला, जिला दुर्ग बताया। गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। इसी दिन थाना सुपेला पुलिस को दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि जीई. रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोहे का बड़ा धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को हथियार लहराते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्की सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बुद्ध प्रतिमा के पास, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई। गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से लोहे का बड़ा धारदार हथियार बरामद किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1720/2026 एवं 1721/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: दोनों आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अपने पास रखे धारदार हथियार को लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने का कृत्य किया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को हथियार सहित पकड़ा गया।
“””घटना स्थल”””: राधिका नगर स्लाटर हाउस के पास, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। जीई. रोड, हनुमान मंदिर के पास, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।”””आरोपी का नाम”””: सलमान खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बुद्ध प्रतिमा के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। लक्की सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गौतम नगर, बुद्ध प्रतिमा के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””: आरोपी सलमान खान के कब्जे से लोहे का 01 धारदार हथियार। आरोपी लक्की सिंह के कब्जे से लोहे का 01 बड़ा धारदार हथियार।”””अपराध क्रमांक एवं धाराएं”””: अपराध क्रमांक 1720/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। अपराध क्रमांक 1721/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। “””सराहनीय कार्य”””: उक्त दोनों कार्यवाहियों में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एसएन. सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय, नवीन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं अजित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। “”””दुर्ग पुलिस की अपील””””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने अथवा किसी भी प्रकार से लोगों को डराने- धमकाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे कृत्यों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

