भिलाई/आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 43 एवं 44 की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव के सह-प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मंडल प्रभारी प्रवीण पांडे, सह-मंडल प्रभारी अनिल सोनी,जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यम ब्यास, शक्ति केंद्र प्रभारी ईश्वर चंद दुबे और गुलाब सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सह-प्रभारी एवं सभी वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का स्पष्ट मंत्र दिया गया और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। हर बूथ पर खिलेगा कमल, वार्ड 43 और 44 में होगी भाजपा की जीत।
