भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी को आज जिला के नेतृत्व में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” युवा संवाद कार्यक्रम में संयोजक के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिले के प्रभारी दिक्षा अग्रवाल, भिलाई जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, जिला मंत्री विनोद सिंह, अहिवारा मं मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू मीडिया प्रमुख, जिला पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, कानून का सम्मान करने तथा भीड़तंत्र के बजाय संविधान और कानून में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया गया। युवा जागरूक होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
