भिलाई/आपको याद होगा कि
गत दिनों 01/10/26 को जलेबी चौक,प्रगति नगर, कैम्प-01 में हो रही कथित पीडीएस चावल की तस्करी, अनियमितताओं के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन व खाद्य विभाग को भाजपा नेता अवतार सिंग के द्वारा सूचना दी गई। भाजपा नेता अवतार सिंग का पत्र में ऐसा कहना हैं कि कार्रवाई के पश्चात दुकानदार पक्ष द्वारा एक महिला के माध्यम से उक्त नेता के विरुद्ध पैसा वसूली,हाथ पकड़ने एवं छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप कथित रूप से लगाए गए जिसके बाद चावल तस्करी को लेकर शहर में जोरदार बहस छिड़ गई और जिसके उपरांत भाजपा नेता अवतार सिंग ने भी जिला पुलिस अधीक्षक आदि को लिखित पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग कर डाली। अवतार सिंग ने जो लिखित पत्र दिया है उसमें स्पष्ट उल्लेख हैं कि मैं मजदूरी का कार्य करता हूं तथा भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ा हुआ हूं इसके साथ ही सामाजिक,सार्वजनिक गतिविधियों में काम करता हूं जन शिकायत के आधार पर मेरे द्वारा क्षेत्र में चल रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की कथित अवैध बिक्री-तस्करी एवं अनियमितताओं के सम्बन्ध में खाद्य अधिकारी तथा पुलिस विभाग को सूचना, शिकायत की गई थी मेरी शिकायत – सूचना के आधार पर खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक – 431004214 पर जांच की गई। कार्रवाई के पश्चात संबंधित दुकान संचालक द्वारा कार्यवाही रोकने हेतु मुझे कहा गया और पास में लगे
सीसीटीवी फुटेज की वीडियो,मेरे मोबाइल से ली गई फोटो भी डिलीट करने कहा गया लेकिन मामला जनता के हित से जुड़ा होने के कारण से मेरे द्वारा कार्यवाही रुकवाने से मना कर दिया गया जिससे द्वेषवश संचालक द्वारा अज्ञात महिला के माध्यम से मुझ पर आरोप लगाये जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से सामने आई है कि मैने उससे दस हजार रुपए की वसूली/मांग की,उसका हाथ पकड़ा तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। मैं इन सारे आरोपों का स्पष्ट रूप से खण्डन करता हूं मैने किसी महिला से पैसे की मांग/वसूली नहीं की तथा न ही उसके साथ कोई छेड़छाड़ जैसी घटना की हैं। मुझे गंभीर आशंका है कि खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद मेरे द्वारा की गई शिकायतों को कमजोर करने,मुझे बदनाम करने,मेरी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने तथा भविष्य में सरकारी अनियमितताओं के सम्बन्ध में शिकायत करने से रोकने के उद्देश से प्रयास किया गया है। इनके द्वारा शिकायत 01/10/26 को मेरे खिलाफ दी गई है उसी दिन सुबह से ऑटो में चावल के जाने की मेरे पास सीसीटीवी फुटेज,वीडियो,फोटो उपलब्ध है जिस पर यह देखा जा सकता है कि दुकान संचालक सुबह 06 बजे से ही विभिन्न ऑटो के माध्यम से चावल ले जा रहा हैं। भाजपा नेता ने इसकी प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग,छावनी थाना प्रभारी, जिला खाद्य विभाग दुर्ग को भी दी है और मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए ऐसे में यहां पर सवाल यह उठता है कि जब बिना किसी पक्षपात जांच कर कार्यवाही करने की अपेक्षा की जा रही है तो अभी तक पुलिस प्रशासन व खाद्य विभाग के क्या कार्रवाई की गई ? कथित रूप से प्राप्त जानकारीनुसार छावनी थाना के द्वारा 3-4 बार उक्त महिला को अपना बयान देने के लिए बुलाया गया किंतु वो आ नहीं रही हैं अभी तक 24-25 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कथन नहीं ले पाई,बड़े ही आश्चर्य का विषय है। यहां पर प्रश्न यह उठता है कि महिला अपना कथन देने से घबरा क्यों रही हैं ? जिस पर कथित अवैध वसूली, छेड़छाड़ जैसे संगीन लांछन लगे हो और वो खुद सामने आकर लिखित में जांच करने व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा हो तो पुलिस प्रशासन एवं खाद्य विभाग के हाथ पैर क्यों फूल रहे हैं ? इतने दिन बीत जाने के बाद भी महिला का बयान न हो पाना अनेको संदेहों को जन्म दे रहा है जिसको लेकर शहर में कथित तौर से चर्चा का बाजार गरम है।
