भिलाई/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं श्रीमती सुषमा जिठानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल अपनी पूरी टीम के साथ तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। युवा मोर्चा के समस्त साथियों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में मुझे भी सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
