भिलाई/आज CISF मुख्यालय भिलाई में DIG चंदन झा के कार्यालय में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने जाकर मुलाकात की । जिसमे भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने भिलाई स्टील प्लांट के विभिन्न गेटों पर आ रही समस्याओं को प्रमुखता से VTS और सर्वर समस्या एवम IN OUT की समस्याओं से अवगत कराया , जिसमे समस्याओं के निराकरण एवं वाहनों का आवागमन सुचारु बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे CISF कमांडेंट कुंवर बहादुर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से पदाधिकारी महासचिव मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल चौधरी संरक्षक, महेंद्र सिंह बलजिंदर सिंह सचिव शाहनवाज़ कुरैशी उपस्थित थे मुख्य उद्देश्य प्लांट के गेटों पर आ रही समस्याओं का समाधान कर परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाना एवं ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा।
