भिलाई/आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा कोहका मंडल के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से चुनाव सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी,प्रेमचंद देवांगन एवं मंडल प्रभारी विनोद सिंह उपस्थित रहे। उक्त बैठक में निगम चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और संगठन को लेकर भी बातचीत की गई। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश भी दिए इस मौके पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
