भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी कुरूद दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित सभी जनों को शुभकामनाएं व बधाई दी। श्री सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दशहरा मुख्य रूप से अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। अंत में भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने पुनः सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
