भिलाई/भिलाई के खुर्सीपार स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा भिलाई प्रभारी रामजी भारती, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय बृजेश बिजपुरिया, महेश वर्मा, श्रीमती दिव्या भसीन एवं कन्हैया सोनी सहित अन्य गणमान्यजनों ने माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर लोकगायिका पूनम तिवारी एवं दिव्या तिवारी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भक्तिमय वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया।
