महासमुंद/नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने ग्राम परसठी, बम्हनी, चिंगरौद, नांदगांव, मुडेना, लाफिंन खुर्द एवं बरौंडा बाजार के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की भक्ति हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देती है। नवरात्रि का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की। अशवंत तुषार साहू ने प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
