भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोसानगर, भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
