भिलाई/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवीन कॉलेज, खुर्सीपार में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा खुर्सीपार मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के अभूतपूर्व संकल्प को अत्यंत प्रभावी ढंग से जन-जन के समक्ष प्रस्तुत किया। “सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही लक्ष्य” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज तिवारी, मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
