महासमुंद/मन की बात कार्यक्रम के 130 वा एपिसोड श्रवण कार्यक्रम मे शामिल हुए अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के 130 वा एपिसोड श्रवण कार्यक्रम एवं विकसित भारत जी राम जी कार्यशाला आयोजित कार्यक्रम किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से उनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन में आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प झलकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन के कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ बात करते हुए इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग मानदंडों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण केदार कश्यप, रामविचार नेताम, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,किसान मोर्चा महामंत्री, मंत्री पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *