दुर्ग/नकली सोने के जेवरात गिरवी रखाकर 8.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, नकली जेवरात एवं 04 मोबाइल फोन जप्त। नकली सोने के जेवरात गिरवी रखाकर कुल 8,25,000 रुपये नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर नकली सोने के जेवरात उपलब्ध कराने वाले आरोपी की भी पहचान कर गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल फोन एवं प्रकरण से संबंधित नकली सोने के जेवरात जप्त किए गए। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।””””मुख्य बिंदु”””: 28.09.2026 एवं 30.09.2026 को नकली सोने के जेवरात गिरवी रखाकर 8,25,000 रुपये प्राप्त करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।”””संक्षिप्त विवरण”””:
04.10.2026 को प्रार्थी पवन कुमार जैन, उम्र 37 वर्ष, निवासी भोई पारा, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि 28.09.2026 एवं 30.09.2026 को एक महिला एवं एक पुरुष द्वारा नकली सोने के जेवरात, कुल वजनी 84.880 ग्राम, गिरवी रखाकर कुल 8,25,000 रुपये नगद प्राप्त किए गए तथा धोखाधड़ी की गई। आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 555/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार एवं मीनाक्षी बाघ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर नकली सोने के जेवरात उपलब्ध कराने वाले राजेश अग्रवाल की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””: आरोपियों द्वारा नकली सोने के जेवरात को वास्तविक सोने के जेवरात के रूप में प्रस्तुत कर गिरवी रखा गया तथा इसके बदले नगद राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर नकली जेवरात उपलब्ध कराने वाले आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
“””घटना स्थल”””: सहेली आर्म्स, श्री शिवम मॉल, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।”””आरोपी का नाम”””:
रमेश कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवानंद नगर, अग्रवाल किराना स्टोर के पास, रायपुर। मीनाक्षी बाघ, उम्र 39 वर्ष, निवासी कादम्बरी नगर, स्ट्रीट नंबर 08, मीनाक्षी विला, दुर्ग। राजेश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर।”””जप्त सामग्री”””: 04 नग मोबाइल फोन।
नकली सोने के जेवरात, कुल वजनी 84.880 ग्राम।
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना, आरोपियों की पतासाजी, पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोने अथवा अन्य कीमती आभूषणों की खरीदी-बिक्री या गिरवी रखने से पूर्व उनकी शुद्धता एवं वास्तविकता की विधिवत जांच अवश्य कराएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें।
